Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘साइबर मंगलवार’ के तहत स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
8/25/2026 5:06:32 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
भोजपुर जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने ‘साइबर मंगलवार’ के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों में पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के दिशा-निर्देशन में 25 अगस्त को भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और उनसे बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। छात्रों को मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और अनजान लोगों के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना और साइबर थाना से संपर्क करना चाहिए। अभियान के दौरान छात्रों से इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने और खुद के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, मीरा मुंडा बोलीं—झारखंड में विकास की रफ्तार कहीं नहीं दिख रही
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
#
‘जाति-धर्म नहीं, विकास की राजनीति चलेगी’, विजय सिन्हा का विपक्ष पर बड़ा हमला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे