Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
8/23/2026 5:05:09 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad -
संसद से पारित खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर राज्य के हितों और अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को इस कानून से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और राज्य की वित्तीय स्वायत्तता भी प्रभावित होगी। वही पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा सरकार को खजाना सिर्फ लूटने और अपने लोगों जेब भरने के लिए चाहिए। झामुमो के वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बीजेपी के सभी झारखण्ड के 9 सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्हें चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद संसद में आवाज नहीं उठाते हैं, तो आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और उन्हें दोबारा संसद भवन पहुंचने का मौका नहीं मिलेगा। चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम झारखंडवासियों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि राज्य की खनिज संपदा से होने वाले राजस्व और उससे जुड़े अधिकारों पर केंद्र का बढ़ता हस्तक्षेप झारखंड के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर पार्टी पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। झामुमो नेता ने बीजेपी नेताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास और राज्यों के अधिकारों के सवाल पर उन्हें गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से सीख लेनी चाहिए, जहां राज्य अपने हितों को लेकर मजबूती से अपनी बात रखते हैं। वही पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि MMDR का विरोध करने के पीछे सरकार की मंशा खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी की राशि पर नियंत्रण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सरकार को चिंता झारखंड के हितों से ज्यादा रॉयल्टी के पैसे की है और वह इस राशि का इस्तेमाल अपने लोगों की जेब भरने के लिए करना चाहती है।भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार को छात्रों के आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए MMDR बिल को लेकर राजनीति की जा रही है। झामुमो ने साफ कर दिया है कि खान और खनिज संशोधन विधेयक को लेकर पार्टी पीछे हटने के मूड में नहीं है। ऐसे में झारखंड के खनिज अधिकार, रॉयल्टी और राजस्व हिस्सेदारी के मुद्दे पर एक बड़ा आंदोलन होगा ।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
‘जाति-धर्म नहीं, विकास की राजनीति चलेगी’, विजय सिन्हा का विपक्ष पर बड़ा हमला
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
गरीब चौपाल यात्रा की तैयारी पूरी, 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
बिलौटी कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग
#
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
#
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार