Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
8/25/2026 5:06:32 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए एक ऑडियो पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को खुलकर पलटवार किया है। माडा कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे को लेकर धनबाद पहुंचे विधायक ने वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के साथ करीब 11 मिनट तक हुई बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया है। जयराम महतो ने इसे निजता का हनन बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। जयराम महतो ने कहा कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में हुई घटना की पूरी सच्चाई वहां लगे CCTV कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है। विधायक का दावा है कि वह जहां भी जाते हैं, उनका कैमरा ऑन रहता है और थाना परिसर में भी कई कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी से घटना की एक-एक मिनट की वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। थाना परिसर में मारपीट के आरोपों को भी जयराम महतो ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हॉट टॉक जरूर हुई थी, लेकिन मारपीट का आरोप सही नहीं है। विधायक ने कहा कि यदि मारपीट हुई है तो CCTV फुटेज से इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी और वीडियो सार्वजनिक होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो को लेकर विधायक ने कहा कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ उनकी करीब 11 मिनट तक मोबाइल पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि बातचीत के कई हिस्सों को काट दिया गया और कुछ बातों को आगे-पीछे कर अलग संदर्भ में वायरल किया गया। जयराम महतो ने कहा कि बातचीत निजी स्तर पर हुई थी और यदि उसमें कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल हुआ भी हो, तो उसे पूरी बातचीत से अलग कर सार्वजनिक मंच पर कही गई बात की तरह पेश करना गलत है। इस दौरान विधायक ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि बालू ढोने वाले गरीब ट्रैक्टर चालकों से कथित तौर पर 30 हजार रुपये तक की मांग की जाती है और वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। जयराम महतो ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। जयराम महतो ने थाना प्रभारी को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित गलत संबंध का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है। विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं और अधिकारियों के खिलाफ मिलने वाली गंभीर शिकायतों को उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। जयराम महतो ने एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और 21 अगस्त की घटना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है। अब वायरल ऑडियो, थाना परिसर में हुई घटना और विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत और विवाद दोनों तेज हो गए हैं। ऐसे में बरवाअड्डा थाना परिसर की पूरी CCTV फुटेज सामने आती है या मामले की कोई आधिकारिक जांच होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
‘साइबर मंगलवार’ के तहत स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
#
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, मीरा मुंडा बोलीं—झारखंड में विकास की रफ्तार कहीं नहीं दिख रही
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे