Date: 15/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाराजा कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आइसा ने की तालाबंदी, नेताओं और शिक्षकों के बीच झड़प...

10/15/2026 1:02:59 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा : भोजपुर जिले के आरा स्थित महाराजा कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र संगठन आइसा ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आइसा नेताओं और शिक्षकों के बीच झड़प होने की बात सामने आई है। तालाबंदी के कारण कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्र संगठन ने कॉलेज में विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। आरा के महाराजा कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत समस्याओं को लेकर छात्र संगठन आइसा ने तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन की ओर से विद्यार्थियों के हित में कॉलेज में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आइसा नेताओं और शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद झड़प होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में माहौल गरमा गया। छात्र संगठन का कहना है कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। वहीं, तालाबंदी और शिक्षकों के साथ हुई झड़प को लेकर कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।