Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद को मिली नई स्वास्थ्य सौगात, होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य उद्घाटन

8/29/2026 1:02:45 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद। लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब शॉप नंबर-3 में सावन पूर्णिमा के अवसर पर होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम ने फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. रोहित गौतम ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह पहल समाज के लिए कल्याणकारी साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि होमियो वर्ल्ड क्लीनिक मरीजों के लिए विश्वास, राहत और बेहतर स्वास्थ्य का केंद्र बनेगा। क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिषेक मुखर्जी ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्लीनिक की शुरुआत की गई है। यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज सेवा भावना के साथ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में डॉ. सुच्चीष्मिता भट्टाचार्य, डॉ. विजय वर्मा, राकेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क