Date: 30/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, बोले- जनता से बेहतर व्यवहार करे पुलिस
8/29/2026 3:43:55 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में पूर्व मंत्री सह झारखंड आंदोलनकारी और भाजपा नेता दुलाल भुइयां खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने जयराम महतो के पक्ष में अपनी बात रखते हुए पुलिस प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाए। दुलाल भुइयां ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और अपने आचरण में सुधार लाना चाहिए। दुलाल भुइयां ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से दिए गए बयानों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में इतनी जल्दबाजी में बयानबाजी करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस एसोसिएशन से सवाल किया कि क्या वह यह गारंटी दे सकती है कि आगे से झारखंड पुलिस जनता के साथ गाली-गलौज या अभद्र व्यवहार नहीं करेगी? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस संबंध में पुलिस एसोसिएशन लिखित रूप से कोई आश्वासन देगी।
झारखंड आंदोलन के दिनों को किया याद :
झारखंड आंदोलन के दौर को याद करते हुए दुलाल भुइयां भावुक नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ काफी कठोर व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया गया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
आगे दुलाल भुइयां ने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन के इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता। आज जब झारखंड अलग राज्य बन चुका है, ऐसे में जनता के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक और सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने आचरण में सुधार लाने और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने की अपील की। इस दौरान दुलाल भुइयां ने जयराम महतो के समर्थन में अपनी बात मजबूती से रखते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टोंटो हत्याकांड के बाद अर्जुन मुंडा ने MGM अस्पताल में रमिया दोराईबुरु से की मुलाकात, सुरक्षा की मांग
#
MMDR विधेयक को लेकर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दिया बड़ा बयान!
#
सम्राट चौधरी के समर्थन में उतरे जीतन राम मांझी, बोले- सीएम को हटाने की रची जा रही साजिश
#
बाहरदाढ़ी गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार से मरम्मत की मांग
#
जमशेदपुर में MMDR संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश में हुआ बवाल: मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे तीन युवक
#
•
पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत और अनुभव का संतुलन: 2029 की चुनावी बिसात पर भाजपा का 'रीसेट बटन'
#
रैगिंग और मारपीट के आरोपों से घिरा नवोदय विद्यालय, डीसी को बुलाने पर अड़े अभिभावक एवं ग्रामीण !
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
#
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ के पार कमाई