Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....

9/22/2026 4:05:44 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जिले में कर्मा पूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रही है, कर्मा पर्व के अवसर पर युवतियों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर बाद पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलती रहेगी।
कर्मा पूजा को लेकर युवतियों ने परंपरागत तरीके से पूजा की तैयारी की। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कर्मा डाल स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान युवतियों ने सामूहिक रूप से पूजा में हिस्सा लिया और अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान पारंपरिक गीतों और भजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर युवतियां और महिलाएं एकत्रित होकर कर्मा पूजा करती नजर आईं। पूजा को लेकर खासकर युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। पारंपरिक परिधान में सजी युवतियों ने पूजा-अर्चना के बाद कर्मा पर्व से जुड़ी लोक परंपराओं का निर्वहन किया। मान्यता है कि कर्मा पर्व भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान कर्मा देव की आराधना की जाती है और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। दोपहर से शुरू हुई पूजा देर रात तक विभिन्न स्थानों पर चलती रहेगी। कई जगहों पर सामूहिक रूप से कर्मा गीत गाए गए और पारंपरिक नृत्य भी किया गया। इससे जिले के ग्रामीण इलाकों में पर्व का रंग और गहरा हो गया।
कर्मा पूजा के दौरान युवतियों ने अपने भाइयों के लिए मंगलकामना करते हुए व्रत रखा। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के इस पर्व में सहयोग किया। पर्व को लेकर परिवारों में भी खुशी का माहौल रहा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट