Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
9/11/2026 7:32:46 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद सदर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आया। एक ओर जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और मल्टीपल फ्रैक्चर से जूझ रहे दो किशोरों के पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय दवा का कार्टन (कूट) फाड़कर लपेट दिया गया और उन्हें इसी हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा सही ढंग से इलाज नहीं किया । ड्यूटी समाप्त होने के कारण चिकित्सक हड़बड़ी में रेफर कर दिया। वहीं एक घंटे के लिए इमरजेंसी में एक भी चिकित्सक नहीं थे। बिना चिकित्सक के सदर अस्पताल का इमरजेंसी संचालित रहा। सदर अस्पताल के इमरजेंसी तीन शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगी रहती है, लेकिन अमूमन एक ही डॉक्टर नजर आते हैं। इमरजेंसी से दोनों डॉक्टर गायब थे।इसके बाद मरीजों और परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों के न होने की सुचना पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद को खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभालनी पड़ी उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक के नहीं आने के कारण यह समस्या हुई है।उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में कूट (कार्टन) लपेटकर रेफर करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है।यह बेहद गंभीर लापरवाही है। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी ऐसा किया गया तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताते चल की धर्मपुर मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इसमें प्रहलाद कुमार, राजा कुमार ,चंदन कुमार एवं ओम प्रकाश चारों किशोर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ने राजा तथा प्रद्माद कुमार को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार अपनी-अपनी दिशा में जा रहे थे। धर्मपुर मोड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से सभी लहूलुहान हो गए। जिसमें दो युवकों का पैर टूट गया था।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा
#
पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी,पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप.............
#
अगस्त में अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 406 नए मामलों के मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन,लंबित मामलों की संख्या 1700 के करीब पहुंची...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत जनरल कोच में मिले 84 कैन बीयर बरामद,पश्चिम बंगाल बिक्री के लिए चिह्नित बीयर उत्पाद विभाग को सौंपी गई
#
ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
भारत ने लॉन्च किया 'व्हाइट रैबिट' टाइम नेटवर्क, अब और सटीक होगा भारतीय मानक समय (IST)