Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....

9/22/2026 5:32:19 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में देर रात रंगदारी मांगने का विरोध करने पर अपराधियों ने 18 साल के एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सन्नी कुमार के तौर पर हुई है। सन्नी कुमार अपने दोस्त के घर से बाइक से घर लौट रहा था। चिमनी भट्ठे के पास रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने सन्नी से रंगदारी मांगी। युवक के विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली सन्नी के सीने में लगी। गोली लगने के बाद सन्नी ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन,अपराधियों ने दूसरी गोली चला दी, जो उसकी बांह में लगी। इसके बाद युवक सड़क पर गिर गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। 
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल सन्नी को जल्दी से जहानाबाद के सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टर रणधीर कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। सन्नी की गंभीर हालत देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना प्रभारी अरविंद किशोर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक से 
घटना की जानकारी ली।पुलिस घटनास्थल चिमनी भट्ठे के पास पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट