Date: 30/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टोंटो हत्याकांड के बाद अर्जुन मुंडा ने MGM अस्पताल में रमिया दोराईबुरु से की मुलाकात, सुरक्षा की मांग
8/29/2026 5:06:54 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा आज जमशेदपुर के MGM अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घटना में बचे युवक रमिया दोराईबुरु से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने रमिया दोराईबुरु की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी बात की और घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग रखी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा टोला, तारोबबुरू गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। अर्जुन मुंडा ने सवाल उठाया कि आखिर झारखंड का आदिवासी अपने ही घर और अपनी ही जमीन पर कब सुरक्षित महसूस करेगा? उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए और घटना में बचे रमिया दोराईबुरु की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं, अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी खरसावां पश्चिम मंडल के महामंत्री एवं तेलाईडीह गांव निवासी गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर भी उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने प्रशासन से दोनों मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
MMDR विधेयक को लेकर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दिया बड़ा बयान!
#
सम्राट चौधरी के समर्थन में उतरे जीतन राम मांझी, बोले- सीएम को हटाने की रची जा रही साजिश
#
बाहरदाढ़ी गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार से मरम्मत की मांग
#
जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, बोले- जनता से बेहतर व्यवहार करे पुलिस
#
जमशेदपुर में MMDR संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश में हुआ बवाल: मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे तीन युवक
#
•
पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत और अनुभव का संतुलन: 2029 की चुनावी बिसात पर भाजपा का 'रीसेट बटन'
#
रैगिंग और मारपीट के आरोपों से घिरा नवोदय विद्यालय, डीसी को बुलाने पर अड़े अभिभावक एवं ग्रामीण !
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
#
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ के पार कमाई