Date: 02/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चतरा पहुंचे ही जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर फोड़ा नया बम ,कहा- JPSC-JSSC मामले से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
 

9/1/2026 4:48:58 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra : डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को एक पुराने मामले में पेशी के लिए चतरा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। मामला बिना अनुमति जनसभा को संबोधित करने से जुड़ा हुआ है। कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जयराम महतो को इस मामले में जमानत मिल गई।
कोर्ट की कार्यवाही के बाद विधायक जयराम महतो ने पत्रकारों से बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पुलिस एसोसिएशन के साथ चल रहे विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे एक तरह का प्रोपेगेंडा बताया। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि राज्य में चल रहे JPSC और JSSC से जुड़े मामलों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान हटाकर दूसरे मामलों को ज्यादा तूल दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि JPSC-JSSC से जुड़े मामलों में युवाओं और अभ्यर्थियों के हित से जुड़े गंभीर सवाल हैं। ऐसे में इन मुद्दों पर चर्चा और कार्रवाई के बजाय विवाद को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, पुराने मामले में कोर्ट की सुनवाई के बाद जमानत मिलने के पश्चात जयराम महतो चतरा व्यवहार न्यायालय से बाहर निकले और मीडिया से बातचीत कर अपना पक्ष रखा।   
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट