Date: 20/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग, जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला पैदल मार्च..................

9/1/2026 4:48:58 PM IST

255
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में UGC इक्विटी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने विरोध मार्च निकाला। जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘UGC रोल बैक’ लिखे तख्ते थे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। UGC कानून के विरोध में धनबाद की सड़कों पर स्वर्ण समाज के लोग उतरे। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ विरोध मार्च रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग हाथों में ‘UGC रोल बैक’ लिखे तख्ते लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ समेत कई नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया UGC इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। इसी के विरोध में इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है।  राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। उनका कहना है कि आरक्षण का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील की। वहीं, विरोध मार्च में शामिल निहारिका सिंह ने भी UGC कानून को लेकर अपनी आपत्ति जताई और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# प्रशांत किशोर का NDA और निर्वाचन आयोग पर हमला, स्नातक MLC चुनाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप....
# नाव हादसे पर सवाल से भड़के जीतनराम मांझी, बोले- ‘हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत’; विपक्षी आंदोलनों पर भी साधा निशाना !....
# विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...
# मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी 
# विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....