Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध हॉस्पिटल को एसडीओ ने किया सील,अस्पताल में कई गंभीर पाई गई खामियां ,एसडीओ ने कहा ...
10/6/2026 12:04:01 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
--जमुई में अवैध रूप से चल रहे निजी क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद जमुई एसडीओ सौरव कुमार ने दूसरे दिन भी देर रात कार्रवाई जारी रखी। सोमवार की रात करीब 10 बजे तक SDO सौरव कुमार, ACMO डॉ. अरविंद कुमार, BDO और CO की संयुक्त टीम ने खैरा रोड स्थित नीमारंग में संचालित रंजीत मंडल के अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो चुका था, एक भी जरूरी कागजात नहीं मिला। मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, बावजूद इसके अस्पताल में मेडिकल, लैब और ओटी तक संचालित हो रहा था। सिजेरियन के बाद भर्ती चार मरीज भी मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के पर्चे पर तीन चिकित्सकों के नाम फर्जी तरीके से छापे गए थे, जबकि बोर्ड पर नाम कुछ और ही था - कहीं जी पी फार्मा पॉली क्लीनिक तो कहीं जीपीई इमरजेंसी हॉस्पिटल।
मानक के विरुद्ध पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है -एसडीओ
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ सौरव कुमार ने सभी निजी क्लीनिकों की जांच की। खैरा रोड स्थित इस अस्पताल में एक भी डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला, रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही एक्सपायर हो चुका था। एक मकान में गलत तरीके से अस्पताल चलाया जा रहा था। इसे सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है SDO ने बताया कि चार मरीजों में से अस्पताल छोड़कर चला गया जबकि तीन मरीजों को सदर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और जरूरी सुविधाओं के मरीजों का इलाज करना गंभीर मामला है और आगे भी सभी निजी क्लीनिकों की जांच जारी रहेगी। वहीं सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में SDO ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है और जल्द ही रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई किसी संगठन से जुड़े होने के आधार पर नहीं, बल्कि अनियमितता के आधार पर की जा रही है। इससे पहले IMA से जुड़े डॉक्टर के क्लीनिक को भी सील किया गया था।
जमुई में अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई से निश्चित रूप से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....
#
एसएनएमएमसीएच से ‘सुरक्षा जांच केंद्र’ तक मरीजों का कनेक्शन! इंटर्न डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
नशामुक्त युवा अभियान के तहत ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, दिया विशेष जानकारिया ....
#
भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर नवचेतना ने लगाया रक्तदान शिविर, लोगों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल