Date: 15/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आमने-सामने टकराया .....

9/15/2026 5:44:39 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : चुनाव आयोग की एस आई आर की प्रक्रिया नही बल्कि भाजपा का है एस आई आर प्रक्रिया
झारखंड में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आमने-सामने हैं। भाजपा ने जामताड़ा विधानसभा की मतदाता सूची में एक ही घर में अलग-अलग धर्म और जाति के 54 लोगों के नाम होने का आरोप लगाया है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा आवास पर पत्रकारों से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कई त्रुटियां सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव आयोग की नहीं, बल्कि भाजपा की एसआईआर है। उन्होंने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच फॉर्म-7 बांटे जा रहे हैं और भाजपा की मंशा आदिवासी, दलित एवं मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं कि जामताड़ा विधानसभा से 41 हजार मतदाताओं के नाम कटेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा को पहले से कैसे पता है कि 41 हजार नाम कटने वाले हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के दशकर्म संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ...
# आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
# पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठन चिंतीत.....
#
बजडाघाट पुल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कहा बालू माफियाओं के कारण पुल हुई .... 
 

# प्रधानमंत्री का जन्मदिन के आयोजन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत की .....