Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पाथरडीह कोल वाशरी में हादसे के बाद बवाल, घायल मजदूर की मौत से भड़का गुस्सा
9/1/2026 4:48:58 PM IST
209
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
पाथरडीह कोल वाशरी में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर दिलीप यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही वाशरी में कार्यरत मजदूरों और मृतक के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने वाशरी गेट जाम कर मुआवजे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में कार्रवाई की मांग की। दरअसल, पाथरडीह कोल वाशरी में नई वाशरी के निर्माण का कार्य मेसर्स एसीबीआईएल के अधीन कराया जा रहा है। इसी दौरान स्ट्रक्चर निर्माण कार्य में कथित तौर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच वेल्डिंग मशीन फटने से हादसा हुआ था। घटना में मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन के मजदूर दिलीप यादव और बद्री रवानी गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए बोकारो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दिलीप यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मजदूरों और ग्रामीणों ने वाशरी के मुख्य गेट को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पूरे मामले में बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारी और एसीबीआईएल के अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज किया। फिलहाल गेट जाम होने से वाशरी का काम प्रभावित है और मजदूरों एवं ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में सरेआम फायरिंग से फैली सनसनी, युवक को लगी गोली,मौके पर पहुंची पुलिस
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
जुगसलाई में उफनती नदी के बीच खतरनाक स्टंट, रेलवे ब्रिज से युवकों ने लगाई छलांग
#
मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर बवाल, पैसे के विवाद में मारपीट, तीन घायल, डोम राजा पर मनमानी रकम मांगने का आरोप.............
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
रांची में अब निजी अस्पताल अपनाएंगे डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, होगा 'स्कैन एंड शेयर'
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस