Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर बवाल, पैसे के विवाद में मारपीट, तीन घायल, डोम राजा पर मनमानी रकम मांगने का आरोप.............
8/31/2026 12:44:25 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार को लेकर जमकर बवाल हो गया। शव जलाने के पैसे को लेकर मृतक के परिजनों और मुक्तिधाम के डोम राजा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि डोम राजा ने करीब 25 से 30 लोगों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुश कुमार, उपेंद्र यादव और मुखदेव यादव शामिल हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पार्षद प्रतिनिधि ने नगर निगम प्रशासन से अंतिम संस्कार के लिए एक निश्चित शुल्क तय करने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। घटना धनबाद के मोहुलबनी मुक्तिधाम की हैं, जहां एक शव के अंतिम संस्कार के दौरान पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जाता है कि सीएफआरआई क्षेत्र निवासी स्वर्गीय शिवदास यादव का शव अंतिम संस्कार के लिए मोहुलबनी मुक्तिधाम लाया गया था। शव जलाने की प्रक्रिया के दौरान डोम राजा द्वारा पैसे की मांग की गई। इसी रकम को लेकर मृतक के परिजनों और डोम राजा के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मृतक के रिश्तेदारों ने खुद ही शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान मुक्तिधाम के डोम राजा ने करीब 25 से 30 लोगों को वहां बुला लिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कुश कुमार और उपेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मुखदेव यादव के हाथ में चोट लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया, जोरापोखर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस मारपीट के कारणों, पैसे की मांग और मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ने भी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के नाम पर कथित तौर पर की जा रही मनमानी वसूली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मोहुलबनी मुक्तिधाम नगर निगम क्षेत्र में आता है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम की ओर से शुल्क निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि मृतक के परिजनों से मनमानी रकम की मांग न हो। पार्षद प्रतिनिधि ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार के लिए एक निश्चित चार्ज तय किया जाए और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग पर रोक लगाई जाए। साथ ही, अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने वालों पर पुलिस उचित कार्रवाई करे। मोहुलबनी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान पैसे को लेकर हुआ यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच चुका है। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में किन-किन लोगों की भूमिका थी। वहीं, मृतक परिजनों ने निगम प्रशासन से अंतिम संस्कार का शुल्क तय कर मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
#
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर टाटा-हाता मुख्य मार्ग रहा जाम
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री संजय पासवान, आपदा राहत राशि के चेक सौंपे
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
#
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?