Date: 30/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा

8/30/2026 1:52:09 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पैसठवा घाट के पास एक ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर 1800 रुपये लूट लिए गए। वारदात के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आज 30 अगस्त की अहले सुबह ट्रक चालक राजेंद्र सिंह, पिता स्वर्गीय बालेश्वर सिंह, निवासी लोहाटी, थाना कटेया, जिला गोपालगंज, बालू लाने के लिए संदेश की ओर जा रहे थे। पैसठवा घाट के पास जाम के कारण ट्रक रुका हुआ था।
इसी दौरान काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने ट्रक चालक को पिस्तौल का भय दिखाया और उनसे 1800 रुपये लूट लिए।लूट की वारदात के दौरान चालक के चिल्लाने पर उसी समय कोईलवर थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार, पिता प्रमोद उर्फ प्रमेंद्र प्रसाद, निवासी राजापुर, थाना बबुरा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। वही लुटे गए सामने को पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने चालक से लूटे गए 1800 रुपये समेत कुल 3300 रुपये नकद, आधार कार्ड, काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, मेटल से बना नकली पिस्तौल और एक वनप्लस एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कोईलवर थाना कांड संख्या 179/16, जो हत्या से संबंधित है, और कांड संख्या 167/19, जो रंगदारी से संबंधित है, में भी आरोपित रह चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई  है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट