Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जयराम महतो को कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से अदालत का इनकार...............
9/1/2026 4:48:58 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: - बरवाअड्डा थाना विवाद मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो को मंगलवार को अदालत से फिलहाल राहत नहीं मिली। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में विधायक जयराम महतो समेत सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने अग्रिम जमानत पर फैसला फिलहाल टालते हुए केस डायरी तलब की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने से भी इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने पैरवी करते हुए गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। इसका अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामला बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर दर्ज कांड संख्या 146/26 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि विधायक ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ गलत व्यवहार किया और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि इस दौरान विधायक के समर्थकों ने थाना परिसर में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली। विधायक जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों ने पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। सोमवार को इस मामले को सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। अब केस डायरी आने के बाद अदालत मामले में आगे की सुनवाई करेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची
#
सड़क नहीं, गड्ढों का सफर! रंकिणी मंदिर से दमाकी पुल तक बदहाली
#
UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग, जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला पैदल मार्च..................
#
चतरा पहुंचे ही जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर फोड़ा नया बम ,कहा- JPSC-JSSC मामले से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नामांकन तिथि बढ़ाने व लॉ डीन की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा ने सौंपा ज्ञापन
#
रांची में अब निजी अस्पताल अपनाएंगे डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, होगा 'स्कैन एंड शेयर'
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस