Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा अस्पताल मामले में BJP जिला अध्यक्ष समेत 8 को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
9/2/2026 12:21:49 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि जुलाई माह में सदर अस्पताल जामताड़ा में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की डिलीवरी के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में सदर अस्पताल में घटित घटना की आड़ में षड्यंत्र के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 8 लोगों को स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में जामताड़ा व्यवहार न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायपालिका ने जिला अध्यक्ष सहित सभी 8 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं को जमानत दिया है, जो बड़ी राहत है। साथ ही न्यायपालिका के इस फैसले से मंत्री के षड्यंत्र को भी विफलता मिली है। हरिमोहन मिश्रा ने न्यायालय के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि इसमें प्रदेश नेतृत्व का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, जो लगातार इस मुद्दे को बारीकी से निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक वह राजनीति में सक्रिय है और प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलता रहेगा वे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साजिशों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्राचार कर उनके द्वारा डॉ इरफान अंसारी के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से अब तक के कार्यकाल का पूरी जांच करवाने की मांग करेंगे। ताकि दूध का दूध पानी हो सके। उनके द्वारा राज्य से बाहर के लोगों को आउटसोर्सिंग और अनुबंध के माध्यम से धन उगाही कर नौकरी देने का काम किया जा रहा है। करोड़ों रुपए दवा और इक्विपमेंट के नाम पर लूट खसोट हो रहा है। पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मंत्री ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए 108 एंबुलेंस को बंद करने का घोषणा कर दिया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रत्येक सप्ताह में किसी ने किसी अस्पताल में गरीबों के मरने का मामला सामने आता है और सबसे ज्यादा इसमें दलित, आदिवासी और कमजोर तबके के लोग पीस रहे हैं। उनकी लूट खसोट की राजनीति पर अब केंद्र सरकार जल्द विराम लगाने का काम करेगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, बड़हरा विधायक ने तटीय इलाकों का किया दौरा,कहा ...
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची
#
जयराम महतो को कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से अदालत का इनकार...............
#
सड़क नहीं, गड्ढों का सफर! रंकिणी मंदिर से दमाकी पुल तक बदहाली
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
#
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठी और मेडिकल कैंप का आयोजन
#
तोपचांची झील में दो युवकों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थानीय युवाओं को गार्ड और गोताखोर बनाने की मांग