Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ खत्म
9/3/2026 4:42:11 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:-
धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक भ्रष्ट सिस्टम से आहत होकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक ने टुंडी पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बातचीत मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। कई घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई, जिसके बाद वह खुद ही टावर से नीचे उतर आया। दरअसल, टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह पंचायत अंतर्गत काजी टोला, बादलपुर निवासी 24 वर्षीय जाहिद अंसारी गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि युवक भ्रष्ट सिस्टम और अपनी परेशानियों से आहत था। उसने पुलिस के सामने साफ तौर पर मांग रखी कि उसकी बातचीत राज्य के मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। युवक के टावर पर चढ़े रहने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती गई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार टाइगर जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई। बातचीत होने के बाद जाहिद अंसारी खुद ही मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। टावर से नीचे उतरने के बाद युवक ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी और बेबसी जाहिर की। फिलहाल, युवक की समस्या क्या है और उसने सिस्टम से आहत होकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह उसके बयान के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूपी से जमशेदपुर पहुंचे दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
छाताबाद भू धसान स्थल पहुँचे मेयर संजीव सिंह, प्रभावित परिवारों से की बात
#
बकरीद पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति ने की बैठक
#
FIFA World Cup Final के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर कार्रवाई का खतरा!