Date: 03/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार 

9/3/2026 1:05:02 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदी एक महिंद्रा पिकअप वाहन सड़क किनारे पूरी तरह पलट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फुलारीटांड-डुमरा मुख्य मार्ग पर फुलारीटांड कि ओर से आरही गाड़ी नंबर WB 55 B 5851 में क्षमता से अधिक पुआल लदा हुआ था, जिसके चलते कही न कही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया होगा और वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गया। ​हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई स्कूली बच्चा या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद मौके पुलिस बल पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई है।
 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट