Date: 25/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार कामला पकड़ा तूल ,थाना प्रभारी का जेएमएम नेताओ ने फूंका पुतला,कहा ... 

9/5/2026 6:44:54 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad   :धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में जेएमएम बुद्धिजीवी मंच के धनबाद जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी के साथ कथित दुर्व्यवहार और जातिसूचक अपशब्दों के इस्तेमाल का मामला अब तूल पड़ने लगा है।  घटना को लेकर जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने थाना प्रभारी का पुतला दहन किया। जेएमएम कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामले में पुलिस का रवैया असहयोगपूर्ण रहा और शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। हालांकि, पूरे मामले पर पुलिस या स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट