Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घाघीडीह जेल में आधी रात को प्रशासन की बड़ी छापेमारी, डीसी-एसएसपी ने भारी बल के साथ खंगाला चप्पा-चप्पा!

11/24/2026 12:32:54 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर घाघीडीह मंडल कारा में कल रात वरीय पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण एवं छापामारी किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन, और वरीय पुलिस अधीक्षक,डॉo एहतेशाम वकारिब,पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा भारी संख्या में बल के साथ घाघीडीह मंडल कारा, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लेना तथा कारा के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध एवं प्रतिबंधित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश सुनिश्चित करना था।निरीक्षण के दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच की गई। साथ ही बंदियों के सामान, उनके उपयोग की वस्तुओं एवं कारा परिसर के संवेदनशील स्थलों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। कारा में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया तथा कारा के भीतर निगरानी तंत्र का भी जायजा लिया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट