Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अब बाइक नहीं पेट्रोल चुरा रहे चोर, मुंगेर की चोरी का वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान!

11/24/2026 12:32:54 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Munger : चोरी की कई वारदातें आपने देखी और सुनी होंगी, लेकिन मुंगेर में चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब तक आपने बाइक चोरी की सीसीटीवी तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन यहां चोर की नजर बाइक पर नहीं, बल्कि उसमें भरे पेट्रोल पर है। हेलमेट पहनकर पहुंचे एक शख्स ने खड़ी बाइक से पेट्रोल चोरी की और आराम से फरार हो गया। चोरी की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर का है, जहां एक शख्स ने पेट्रोल चोरी की अनोखी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने आरोपी हाथ में प्लास्टिक की बोतल लेकर खड़ी बाइक के आसपास मंडराता है। मौका मिलते ही वह बाइक के इंजन तक जाने वाले पेट्रोल पाइप को खोलता है और पाइप के जरिए बोतल में पेट्रोल भरने लगता है। पेट्रोल निकालने के बाद आरोपी बड़े आराम से वहां से फरार हो जाता है।पेट्रोल चोरी की यह पूरी करतूत अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है। आमतौर पर चोरों की नजर बाइक और उसके कीमती पुर्जों पर होती है, लेकिन हवेली खड़गपुर की इस घटना ने चोरी का एक नया तरीका सामने ला दिया है। ऐसे में बाइक मालिकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अब चोरों की नजर आपकी बाइक के साथ-साथ उसके पेट्रोल पर भी है।

 

मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट