Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
9/5/2026 7:43:36 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली महापर्व के मद्देनजर जामताड़ा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में एक बेहद महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वसीम रजा एवं टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की उपस्थिति में जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम करना और स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।जगह-जगह होगी फोर्स की तैनाती पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने त्योहारों के समय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले मुख्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल (फोर्स) का डिप्लॉयमेंट किया जाएगा। जगह-जगह खाकी का पहरा होने से न सिर्फ उपद्रवी तत्वों पर लगाम कसेगी, बल्कि आम जनता और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। [1] व्यापारियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: SDPO वसीम रजा
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मानित सदस्यों की बातों और चिंताओं को सुनने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने सभी को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा: "त्योहारों के इस सीजन में व्यापारियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी व्यापारी को डरने या असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेगी और बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।"
बैठक में चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मानित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के इस सहयोगात्मक और सुरक्षात्मक रुख की सराहना की और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस को हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार कामला पकड़ा तूल ,थाना प्रभारी का जेएमएम नेताओ ने फूंका पुतला,कहा ...
#
कारीसाथ गांव में पुलिस का छापा,लोडेड पिस्तौल के साथ गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार
#
20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,नगदी रुपये समेत बाइक-मोबाइल हुई जब्त
#
गोलीकांड में नामजद अतुल सिन्हा और संतोष लकड़ी वाला ने रखा अपना पक्ष, आरोपों को बताया बेबुनियाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गिल का धमाका, अक्षर का कमाल; भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
#
आकाशीय बिजली का कहर, दो की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती
#
विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत विकास की शुरुआत, पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने महिला खिलाड़ी आनंदिता किशोर को तेज गेंदबाज के लिए किया आमंत्रित