Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
9/7/2026 12:17:21 PM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला सेवा संकल्प अभियान का जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में बुद्धूडीह स्थित जिला कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में वक्ता के रूप प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहें! प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री रहते हुए लगातार 25 साल से देश की सेवा कर रहे हैं,उसके निमित्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान 18 अक्टूबर तक चलाएंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिसमें आशीर्वाद का दिया से लेकर मोटरसाइकिल यात्रा सम्मिलित रहेंगे। जो व्यक्ति अपने तन मन के साथ पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा कर रहे हैं वैसे व्यक्तित्व का हम सभी कार्यकर्ता सभी बूथ के व्यक्तियों के साथ मिलकर मंदिरों में दिया जलाकर उनके दीर्घायु की कामना करेंगे। उनको भगवान इतना शक्ति दे कि वह स्वस्थ रहकर देश के गरीबों के विकास के लिए काम करते रहे!रक्तदान शिविर,मरीज के बीच फल का वितरण, विकसित भारत के लिए रंगोली कार्यक्रम, आंगनबाड़ी जाकर बच्चों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम से लेकर तरह-तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। इस निमित्त कुछ कार्यक्रम जो है बूथ स्तर पर किया जाएगा कुछ कार्यक्रम जिला स्तर पर, कुछ प्रदेश स्तर पर तथा कुछ कार्यक्रम केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आगामी 17 सितम्बर कों देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है, हमारे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नविन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से पुरे 1 महीने तक सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा जनसेवा का कार्यक्रम किया जाएगा!इसीनिमित्त आज ज़िला स्तरीय कार्यशाला किया गया। ज़िला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि आज के बैठक में नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस कों लेकर कार्यकर्त्ताओ का उत्साह देखकर ही पता चल रहा है कि इसबार मोदी जी के जन्मदिवस कों लेकर आये हुए कार्यक्रम भव्य तरह से मनाया जाएगा!बूथ से लेकर ज़िला तक के कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। मंच का संचालन ज़िला महामंत्री कमलेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संचालन निमाई सेन ने कहा। मौक़े पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,भाजपा नेता माधव चंद्र महतो,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्षया आशा गुप्ता,भाजपा नेता तरुण गुप्ता, कमल गुप्ता,ज़िला महामंत्री अभय सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा तथा दिलीप हेमब्रम,कार्यक्रम सह संयोजक आभा आर्या,सुभाष यादव,कुंदन गोस्वामी,सूखेन्द्र टुडू,मितेश साह, प्रिया दत्ता,सूरज झा,सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल टोली सदस्य उपस्थित रहें।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
#
मुंगेर में बाढ़ का कहर, ललन सिंह ने की राहत कार्यों की समीक्षा
#
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया गहरा शोक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उफान पर झिलिया नदी, डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से ठप
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
गोवंश संरक्षण को लेकर लोगो ने आवाज़ की बुलंद
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध