Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
9/8/2026 12:57:52 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:-
धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। करीब छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में पारा मेडिकल छात्र मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। छात्रों का कहना है कि सरकार की बांड आधारित सेवा शर्तों के तहत वे अस्पताल के अलग-अलग विभागों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सेवा के एवज में मिलने वाला मानदेय अब तक नहीं मिला है। सिविल सर्जन के छुट्टी पर रहने के कारण छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। छात्रों ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। दरअसल, ये मामला 2023-25 बैच के करीब 50 पारा मेडिकल छात्रों से जुड़ा है। छात्रों के मुताबिक उनकी सेवा मार्च महीने से शुरू हुई थी। सेवा शुरू हुए करीब छह से सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी छात्र को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। छात्रों का कहना है कि वे अस्पताल के विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के पद पर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। सरकार की बांड आधारित सेवा व्यवस्था के तहत काम करने के एवज में प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना है। इस हिसाब से छह महीने का मानदेय जोड़ें तो एक छात्र का करीब 72 हजार रुपये बकाया है। वहीं करीब 50 छात्रों के स्तर पर यह राशि लगभग 36 लाख रुपये तक पहुंचती है। सात महीने के हिसाब से बकाया राशि और भी बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि लगातार सेवा देने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने पढ़ाई, रहने और रोजमर्रा के खर्च को लेकर परेशानी खड़ी हो रही है। छात्रों ने अधिकारियों से मामले में जल्द पहल करते हुए बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है।वहीं छात्रों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं और अस्पताल में लगातार सेवा दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेगा। फिलहाल छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के समक्ष अपनी मांग रखी है। अब देखना होगा कि पारा मेडिकल छात्रों के करीब छह से सात महीने से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
बंद घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर; पुलिस जांच में जुटी
#
सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल