Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग 

9/8/2026 12:57:52 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur : - विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आए भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने तथा प्रदर्शन में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के पूर्व जिला कार्यालय से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता  पैदल मार्च उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहा  हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई  । प्रदर्शनकारियों ने “भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराओ”, “युवाओं पर मुकदमे वापस लो” और “हेमंत सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा की छात्र और भाजपा दोनों सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार जांच कराने को तैयार नहीं दिख रही। इससे साफ जाहिर होता है कि इस पूरे मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट