Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
9/8/2026 12:57:52 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चेतना विकास संस्था द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित बाल संरक्षण जागरूकता रथ मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड पहुंचा। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया।
इसके बाद जागरूकता रथ फतेहपुर थाना पहुंचा, जहां थाना प्रभारी अमर सिंह तापे एवं एएसआई राजा बाबू ने भी हरी झंडी दिखाकर रथ को आगे रवाना किया। इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकार एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया गया कि बाल संरक्षण जागरूकता रथ को 5 सितंबर को उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसके बाद रथ जामताड़ा थाना, रेलवे स्टेशन सहित जिले के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को बाल संरक्षण के विभिन्न आयामों, बच्चों के अधिकार तथा बाल विवाह की रोकथाम में समुदाय की भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों से संबंधित किसी भी तरह की घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने, बच्चों की शिक्षा जारी रखने तथा उनके सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। चेतना विकास की इस पहल को सफल बनाने में संस्था के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान के संचालन एवं जनजागरूकता गतिविधियों में शांति गोपाल महतो, दामोदर प्रसाद, वरुण कुमार मंडल एवं विजय प्रसाद यादव सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। जागरूकता रथ के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचकर बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
#
मुंगेर में बाढ़ का कहर जारी, गंगा का जलस्तर 4 सेंटीमीटर घटा; 40 हजार आबादी प्रभावित,डीएम ने नाव से लिया जायजा
#
BCCL में फटी धरती, भूधसान में मासूम की हुई मौत,दो बच्चों समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल,आक्रोशित लोगों ने कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग किया जाम.............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू, 25 सूत्री मांग
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
नगर निगम की लापरवाही हुई उजागर,चलंत शौचालयों से नहीं मिल रहा लाभ
#
पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद निबंधन कार्यालय बंद, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती