Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रक चालक पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, गिरफ्तारी व ट्रक चालकों की सुरक्षा की बढ़ी मांग
6/30/2026 11:48:50 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत टीआरएफ कंपनी के समीप देर रात ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना 30 जून की रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घायल चालक जय प्रकाश रजक, पश्चिम बंगाल के बीरग्राम का निवासी है और मुन्ना झा ट्रांसपोर्ट का ट्रक (नंबर OD 09 A 3243) चलाता है। बताया गया कि रात के समय वह अपने वाहन के पास मौजूद था, तभी एक वाहन से तीन अज्ञात युवक पहुंचे। उनके पास चापड़ और पिस्टल जैसे हथियार थे। आरोप है कि बदमाशों ने चालक से मोबाइल फोन और नकदी की मांग की। जब जय प्रकाश रजक ने इसका विरोध किया और आत्मरक्षा का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चालक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इसी दौरान गश्ती पर निकली बर्मामाइंस थाना पुलिस की नजर घायल चालक पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रक चालक और ड्राइवर यूनियन के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे। यूनियन की ओर से पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा रात के समय ट्रक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज
#
भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा; निफ्टी 24,100 के नीचे
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर