Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
9/9/2026 12:21:37 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
छात्र-छात्राओं को अवैध मादक पदार्थों, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लोयोला स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर प्रशासन, मेराकी ट्रस्ट और लोयोला स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अभियान के दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सड़क सुरक्षा नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार, मेराकी ट्रस्ट की संस्थापक रीता पात्रो सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मेराकी ट्रस्ट की संस्थापक रीता पात्रो ने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा और जरूरी जानकारी देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। यह अभियान छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
#
मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा! पुलिस ने सील किया रास्ता
#
गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, बिहार रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर