Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"हक मांगने पर इतनी बौखलाहट क्यों? " मांझी के बचाव में उतरी HAM, अरुण भारती पर पलटवार
9/11/2026 4:15:27 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती की टिप्पणी के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। गुरुवार को HAM पार्टी के सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी और जिला अध्यक्ष टूटू खान ने प्रेसवार्ता कर अरुण भारती के बयान पर पलटवार किया। नंदलाल मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर सवाल उठाने से पहले उनके कार्यकाल में किए गए कामों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी, मुसहर और भुईया समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। उन्होंने आरक्षण में वर्गीकरण के मुद्दे का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी किसी का अधिकार छीनने की बात नहीं कर रही, बल्कि वंचित वर्गों को उचित हिस्सेदारी देने की मांग कर रही है। नंदलाल मांझी ने कहा, “हम अपना हक मांग रहे हैं, आप इतना बौखला क्यों रहे हैं?” HAM नेताओं ने महादलित आयोग, छात्रावास, छात्रवृत्ति, जमीन और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य समाज के सबसे पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना था। वहीं, जिला अध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि जीतन राम मांझी के योगदान को केवल राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि वंचित समाज को उचित अधिकार और हिस्सेदारी दिलाने के लिए है। प्रेसवार्ता में दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीना मांझी, डोभी प्रखंड अध्यक्ष जोगेंद्र मांझी और शेरघाटी अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि मनोज मांझी समेत कई नेता मौजूद रहे।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
#
बॉडीगार्ड हटाए जाने पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या हुई तो हेमंत सोरेन होंगे जिम्मेदार
#
अपने गृह जिला पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पेंशन की राशि ट्रांसफर; गंगटा-भीमबांध को टूरिज्म हब बनाने का किया ऐलान
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
#
SIR प्रक्रिया को BJP ने बताया ‘मतदाता घोटाला’ निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर उठाए सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
पीएम-किसान, ‘समुद्र मंथन’, सूर्य सरोवर और खेलो इंडिया के जरिए सरकार ने एक साथ खेती, ऊर्जा और युवा शक्ति पर लगाया बड़ा दांव
#
भाई ने भाई को दिया धोखा, हड़प ली ज़मीन?
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप