Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अगस्त में अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 406 नए मामलों के मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन,लंबित मामलों की संख्या 1700 के करीब पहुंची...

9/11/2026 12:53:53 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:- धनबाद में अगस्त माह की क्राइम मीटिंग  में पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वैसे थानेदारो को पीठ थपथपाई जिन्होंने जिले के संगठित अपराध पर नकेल कसा वही दूसरी और कुछ थानेदारो को फटकार भी लगी हो अपने काम के प्रति लापरवाह दिखे।  एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया की अगस्त में जिले के विभिन्न थानों में 406 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 450 कांडों का निष्पादन किया। नए मामलों से अधिक कांडों के निष्पादन के कारण लंबित मामलों की संख्या घटकर करीब 1700  हो गई है। एसएसपी ने अगले दो महीनों में लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य सभी पदाधिकारियों को दी।  वहीं, न्यायालय से जारी 400 लंबित वारंटों का निष्पादन का जिक्र किया । दागी व्यक्तियों के दोबारा सत्यापन और फरार व वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने जिले के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा की यातायात नियमो के उल्लंघन पर भी कार्रवाई जारी रही। अगस्त में करीब 69 लाख रुपये का चालान वसूला गया। जिस  तरह से  एसएसपी ने क्राइम मेटिंग में  चोरी, गृहभेदन और बाइक चोरी के मामलों में विशेष तौर फोकस किया साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के अलावे थाना क्षेत्रों में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क