Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक ,धूम धाम से  पूजा मनाने का लिया गया निर्णय 
 

9/12/2026 4:21:27 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :.पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के लोगो ने इस वर्ष  दुर्गा पूजा को पूरे धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी कमिटी के लोगो ने प्रेस वार्ता कर दी।  समिति ने दुर्गा पूजा 2026 के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन तथा जिला प्रशासन के सहयोग से सफल समापन को लेकर आज समिति के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवासीय कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले के 2 अनुमंडलों एवं 11 प्रखंडों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोहों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। विगत आठ वर्षों से समिति जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी पूजा समितियों को साथ लेकर सफलतापूर्वक पूजा आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।.... उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी संबद्ध पूजा समितियों के पदाधिकारियों को 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वार्षिक आम सभा में आमंत्रित किया गया है। इस आम सभा में समिति के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों की समस्याओं पर चर्चा कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। श्री भुइयां ने कहा कि पिछले वर्ष सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रयासों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई पूजा समितियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के सहयोग से दूर कराया गया था। इस वर्ष और भी बढ़-चढ़कर प्रयास किया जाएगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट