Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
9/12/2026 9:21:10 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भागदौड़ वाली जिंदगी में खेल का बहुत बड़ा महत्व है। विशेष कर पत्रकारों के लिए यह आवश्यक है। क्योंकि पत्रकारों की जिंदगी दिन भर भागदौड़ वाली होती है। ऐसे में खेल महोत्सव टीम भावना, आपसी सौहार्द को उजागर करता है। भारत और झारखंड सरकार भी इस दिशा में काफी पहल कर रही है। यह बातें केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने कही। शनिवार को मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप आफ कंपनिज के सभागार में धनबाद प्रेस क्लब के मानसून खेल महोत्सव के जर्सी को लांच किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. एके मिश्रा, आइआइटी-आइएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय समेत प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
रजिस्ट्रार पांडेय ने कहा कि 2036 में होने वाली आलांपिक की दावेदारी भारत कर रहा है। दिन प्रतिदिन खेल के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ता जा रहा है। खेल ऐसी विद्या है कि विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाता है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन खेल में बहुत कम मेडल मिलते हैं। भारत एक विशाल देश है। ऐसे में खेल के मामले में इसे विश्व के टाप पांच देशों में शामिल होना चाहिए। ऐसे आयोजन से बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति लगाव बढ़ता है। इसमें पत्रकारिता का अहम योगदान होता है। मानसून खेल महोत्सव में पत्रकार शामिल होते हैं तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि खेल को लेकर धनबाद में एक अच्छा माहौल बनता जा रहा है। हाल के दिनों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं धनबाद में आयोजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खेल से जोड़ना एक अच्छी पहल है।
पांच रंगों की अलग-अलग जर्सी का अनवारण : 16-17 सितंबर को 99 स्पोर्टस कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले मानसून खेल महोत्सव के लिए पांच रंगों की अलग-अलग जर्सी को अतिथियों ने लांच किया। इस दौरान प्रेस क्लब के वरीय उपाध्यक्ष शशिभूषण, मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष समेत शरद पांडेय, चंदन पाल, सुरेंद्र यादव, प्रतीक पोपट, नवीन राय, दिलशाद खान, बलराम दुबे, अरुण वर्णवाल, ज्योति राय,प्रकाश कुमार,मलिका, संजना सिंह,दीपक निषाद, नीतीश चौरसिया,कन्हैया पांडेय,राहुल झा, नीरज राउत,राजकुमार जायसवाल,शाहीद समेत अन्य मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
धनबाद में अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप, नए सत्र से पहले नियमों की होगी गहन तैयारी
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
कोनैन कुरैशी का हुआ बड़ा चयन, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की टीम में मिली जगह,डीसीए अध्यक्ष और महासचिव ने दी बधाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कांवड़ क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा हंगामा
#
राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
#
9 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग समेत तीन स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार