Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
9/15/2026 4:13:39 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में एक मां की आंखें अपने बेटे के लौटने की राह देख रही हैं हर गुजरते दिन के साथ उसकी उम्मीद टूट रही है। मुंगेर में 30 साल का आशिफ हुसैन दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर और नहाने गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। रास्ते में खड़गपुर तक वह सीसीटीवी में दिखाई दिया, फिर अचानक गायब हो गया। मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और अब कई सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस को तलाशना है। आखिर तीन दोस्त गए थे तो दो ही वापस क्यों लौटे? आशिफ कहां गया? और उसकी आखिरी लोकेशन शिवपुर लेंगाई तक पहुंचकर गायब , जांच आखिर किस सच की ओर इशारा कर रही है?
ये तस्वीर है 30 साल के मो. आशिफ हुसैन की। नया टोला चकासिम का रहने वाला आशिफ मुंबई में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था। चार जून को वह मुंबई से अपने घर आया था। लेकिन 30 अगस्त की शाम दोस्तों के साथ निकला आशिफ फिर घर नहीं लौट सका।आशिफ अपने दो दोस्तों मो. रमीज और मो. साबिर के साथ हवेली खड़गपुर झील गया था। तीनों दो बाइक से निकले थे। रमीज स्कूटी पर अकेला था, जबकि आशिफ मो. साबिर के साथ बुलेट पर था।
वापसी के दौरान खड़गपुर तक आशिफ बुलेट पर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है। इसके बाद कहानी अचानक रहस्यमय हो जाती है। दोस्तों के मुताबिक गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बनी। पेट्रोल भरवाने के बाद जब वापस लौटे तो आशिफ वहां नहीं था।
लेकिन सवाल यहीं से शुरू होते हैं । तीन दोस्त एक साथ निकले थे, फिर दो ही वापस क्यों लौटे? पेट्रोल खत्म होने के दौरान आशिफ अपने दोस्त साबिर के साथ पेट्रोल पंप तक क्यों नहीं गया? रात में अचानक आशिफ का मोबाइल स्विच ऑफ क्यों हो गया?और सबसे बड़ा सवाल शिवपुर लेंगाई बताई जा रही आखिरी लोकेशन का सच क्या है? एक सितंबर को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर खोजबीन की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की, लेकिन अब तक आशिफ का कोई सुराग नहीं मिला है।।अपने बेटे की तलाश में मां रानी परवीन ने पुलिस के हर दरवाजे पर दस्तक दी। कभी थाने पहुंचती हैं, कभी किसी अधिकारी से बेटे के बारे में जानकारी मांगती हैं। लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ इंतजार मिलता है। एक मां के लिए इससे बड़ा दर्द और क्या होगा कि 16 दिन होने को है पर उसे ये तक पता नहीं कि उसका बेटा कहां है किस हाल में है और आखिर उसके साथ हुआ क्या?।आशिफ की गुमशुदगी अब सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि कई अनसुलझे सवालों का मामला बन चुकी है। हालांकि शामपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की लगातार जांच की जा रही है और हर संभावित पहलू को खंगाला जा रहा है। अब सवाल सिर्फ आशिफ को तलाशने का नहीं है सवाल ये भी है कि उस रात आखिर हुआ क्या था? इसका जवाब पुलिस कब तक खोज पाएगी?
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
#
गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, लगाया न्याय की गुहार......
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग, दहशत का माहौल
#
शहीद वायु अग्निवीर दानिश आलम के परिजनों को 21 लाख की अनुग्रह राशि, मंत्री और डीएम ने सौंपा चेक
#
JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय
#
बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का मजबूत स्क्वॉड, कमिंस-हेजलवुड-लियोन की वापसी
#
गणेश चतुर्थी को लेकर जामताड़ा, मिहिजाम में तैयारी पूरी कल विराजमान होंगे गजानंद