Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में एसडीएम ने पकड़ी कमी ,तीन संस्थानों को दिया नोटिस
6/24/2026 4:21:14 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान में हुए हादसे के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने भी जिले के कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम लोकेश बारंगी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला स्थित कई संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसडीएम लोकेश बारंगी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला स्थित विभिन्न कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों की जांच की। इस दौरान अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने फायर सेफ्टी, भवन निर्माण मानक, आपातकालीन निकासी व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। प्रशासन ने इस अवधि तक आवश्यक सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि सिटी सेंटर स्थित स्टडी अड्डा 24×7, महिंद्रा इंस्टीट्यूट समेत अन्य संस्थानों की जांच की गई है। जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी कोचिंग सेंटर और शैक्षणिक संस्थानों का चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ नया अध्याय
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में एसडीएम ने पकड़ी कमी ,तीन संस्थानों को दिया नोटिस