Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के  लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....

9/17/2026 7:56:48 PM IST

5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : जिले के बोधी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलत्ते ही  इलाके में हड़कंप मच गया,स्थानीय लोगों और प्रशासन के समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था
बताया जाता है कि युवक गर्लफ्रेंड से शादी करना चाह रहा था लेकिन गर्लफ्रेंड इनकार कर रही थी इसी को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया जब लड़की ने शादी के लिए राजी हुई  तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा, युवक की पहचान पच हथुर निवासी इकबाल अहमद के पुत्र 24 वर्षीय मेराज अहमद के रूप में हुई है जिसका एक लड़की के साथ दो-तीन साल से अफेयर चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार की राजी नही था।
 युवक के नीचे उतरने के बाद हर किसी ने राहत की सांस लिया फिलहाल अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट