Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, योगेंद्र साव और प्रशासन आमने-सामने; चला JCB
9/19/2026 12:04:19 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Hazaribag
: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव की कथित अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने पहुंची हजारीबाग जिला प्रशासन की टीम के साथ शुक्रवार को कहासुनी हो गई। सदर अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने लगातार चौथी बार कार्रवाई करते हुए विवादित जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान मौके पर जेसीबी भी चलाया गया।
प्रशासन के अनुसार विवादित जमीन खास महल की सरकारी भूमि है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण स्वीकार्य नहीं है। इसी आधार पर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की ओर से जमीन पर अपने अधिकार से संबंधित दस्तावेज और पावर ऑफ अटॉर्नी का हवाला दिया जाता रहा है। जमीन के स्वामित्व और अधिकार को लेकर पूर्व मंत्री और प्रशासन के बीच विवाद बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर योगेंद्र साव की ओर से खटाल बनाया गया है। वहां शेड का निर्माण भी किया गया है। प्रशासन का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कर उसका उपयोग किया जा रहा है।
क्या कहा अंचल अधिकारी ने?
हजारीबाग सदर अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि संबंधित जमीन सरकारी भूमि है और इसे रिकॉर्ड में रिज्यूम जमीन के रूप में दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक सरकारी जमीन पर निर्माण करना नियम के विरुद्ध है। इसी वजह से नियमानुसार जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन दोबारा घेराबंदी और कब्जे की कोशिश की गई। इसी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
फिलहाल जमीन के अधिकार को लेकर पूर्व मंत्री और जिला प्रशासन के बीच विवाद जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
#
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला… कई थानों को मिले नए प्रभारी
#
17 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद ,7 मोटरसाइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
#
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति की तैयार....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल