Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वासेपुर में गोली चलने से मचा हड़कंप, बैंक मोड़ पुलिस जांच में जुटी

9/21/2026 12:40:58 PM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  धनबाद के वासेपुर इलाके मेंआज गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। टेम्पू स्टैंड के पास गोली चलने की आवाज सुनाई देने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। हालांकि, शुरुआती जांच में गोली चलने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने की बात कह रही है। घटना के बाद वासेपुर इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा गया।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क