Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
30 साल के आशिफ हुसैन की गुमशुदगी का मामला पहुंचा SIT तक, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?
9/22/2026 11:09:32 AM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
30 वर्षीय मो. आशिफ हुसैन की गुमशुदगी का मामला अब एसआईटी जांच तक पहुंच गया है। 30 अगस्त को आशिफ अपने दो दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर झील घूमने निकला था। तीनों दो बाइक से गए थे। देर रात उसके दोनों दोस्त अपने-अपने घर लौट आए, लेकिन आशिफ घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और शामपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आशिफ रात करीब 12 बजे सड़क पर अकेला घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। वहीं उसके दोनों दोस्त रात करीब 9 बजे ही अपने घर पहुंच चुके थे। दोनों के घर पहुंचने से जुड़े तकनीकी साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं।
ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात करीब 12 बजे सीसीटीवी में दिखाई देने के बाद आशिफ आखिर कहां गया? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
22 दिनों से बेटे का इंतजार कर रही मां :
इधर आशिफ के लापता होने के बाद उसकी मां रानी परवीन लगातार अपने बेटे की तलाश में अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। परिवार के मुताबिक, पिछले 22 दिनों से वे पुलिस के अलग-अलग अधिकारियों से मुलाकात कर आशिफ को खोजने की गुहार लगा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस के हर स्तर पर अपनी बात रखी, लेकिन अभी तक आशिफ का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आशिफ का पता लगाए और उसे सुरक्षित घर वापस लाए।
रानी परवीन ने कहा है कि अगर पुलिस जल्द आशिफ की तलाश नहीं करती है, तो वह समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय के सामने धरना देंगी। अब परिवार की नजर पुलिस की एसआईटी जांच पर टिकी है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीसीटीवी में रात 12 बजे दिखने के बाद आशिफ कहां चला गया?
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
A D M धनबाद श्री अरविंद कुमार ओझा की उपस्थिति में एस आई आर कैंप का आयोजन......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !
#
गढ़वा में अस्पताल होंगे पूरी तरह डिजिटल, मरीजों को नहीं पड़ेगी कागजात की जरूरत