Date: 03/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !

9/3/2026 5:08:15 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara: बाघमारा के बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में वर्तमान प्रबंधन की कथित गलत व मनमानी नीतियों के खिलाफ जनता मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है।  डुमरा गेस्ट हॉउस में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मजदूर नेताओं ने प्रबंधन पर श्रमिकों के व्यापक शोषण, भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए आर-पार के आंदोलन की घोषणा की है। जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 7 सितंबर को बरोरा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना दिया जाएगा और मांगें पूरी न होने पर 8 सितंबर से पूरे बरोरा क्षेत्र में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच का पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा। ​प्रेस वार्ता में उपस्थित वक्ताओं ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से बीसीसीएल में अव्वल रहने वाला बरोरा क्षेत्र आज कुप्रबंधन की भेंट चढ़ चुका है। प्रबंधन की लापरवाही से कोयला उत्पादन लक्ष्य से काफी पिछड़ चुका है, जबकि लाभदायक खदानों को निजी हाथों व आउटसोर्सिंग में सौंपने की तैयारी चल रही है।
 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट