Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला, जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग.....

9/23/2026 1:43:41 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला थम नहीं रहा है। पहले तो गोपीबीघा के निवासी युवक रॉकी को गोपी बीघा के ही उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार,सोनू कुमार और उपेंद्र यादव ने लाठी डंडे और रिवाल्वर की बट से से पिटाई कर घायल कर दिया था,मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी लेकिन चारों बेखौफ गांव में घूम रहे हैं और हम लोगों को डरा धमका रहे हैं। रॉकी और उसके भाई ने बताया कि दुसाहस दिखाते हुए मेरे केस का गवाह अंबिका की भी पिटाई कर दी और पुन:मेरे छोटे भाई रोहित को सभी लोगों ने घेर कर पिटाई कर घायल कर दिया है,थाने की पुलिस केवल आश्वासन दे रहे हैं उल्टे,दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर हम सभी को ही धमका रहे हैं।परेशान रॉकी और उसके भाई रोहित जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट