Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक ही दवा के दो दाम! TMH के सामने ₹9,500 तो साकची में ₹5,300 में मिली दवा...

9/23/2026 1:43:41 PM IST

154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में एक ही दवा के अलग-अलग दाम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। टीएमएच के सामने जिस दवा के लिए मरीज के परिजनों से करीब 9,500 रुपये मांगे गए, वही दवा साकची की एक मेडिकल दुकान से करीब 5,300 रुपये में मिल गई। यानी कीमत में करीब 4,200 रुपये का बड़ा अंतर सामने आया है। मामला जमशेदपुर के टीएमएच से जुड़ा है। मरीज के इलाज के दौरान परिजनों को एक दवा की जरूरत पड़ी। टीएमएच के सामने मौजूद मेडिकल स्टोर पर इस दवा के लिए करीब 9,500 रुपये की मांग की गई।
लेकिन परिजनों ने जब साकची की एक दूसरी मेडिकल दुकान से उसी दवा के बारे में पता किया, तो वहां यह दवा करीब 5,300 रुपये में मिल गई। अब सवाल सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि एक ही दवा के दो अलग-अलग दाम का है।
परिजनों के मुताबिक दवा के पैकेट पर MRP 9,749.88 रुपये दर्ज है, जबकि साकची से खरीदी गई दवा करीब 5,300 रुपये में मिली।
करीब 4,200 रुपये के इस अंतर ने मेडिकल दवाओं की कीमत और बिक्री व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर एक ही दवा की इतनी अलग कीमत हो सकती है? आखिर मरीजों को दवा खरीदने के दौरान वास्तविक कीमत की जानकारी कैसे मिलेगी?
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट