Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......

9/26/2026 2:04:32 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी की घटना में चार युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, फायरिंग के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुए, इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों में छापेमारी और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। चार युवकों को गोली लगने के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट