Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
9/26/2026 4:20:23 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। बीती रात एक घर में लगी आग में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें बाप बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते हैं कासमा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तीनों झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान सलीम और आफरीन ने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि आफरीन और चांदनी करीब पांच-छह वर्षों से अपने फूफा मोहम्मद सलीम के घर रह रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, इसी बात को लेकर सलीम और उनके बड़े बेटे इश्तेखार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। ग्रामीण शदाब आलम ने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह के चलते इश्तेखार ने ही घर में आग लगा दी।
बताया जाता है कि सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को घर में रखे हुए थे और इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि आग किस परिस्थिति में लगी और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने और आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
#
चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
#
गोलमुरी बैंक डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, ADG मनोज कौशिक ने बैंक का किया निरीक्षण; SIT जांच की समीक्षा.....
#
मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबे मासूम भाई-बहन, 6 साल के भाई और 4 साल की बहन की मौत....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'