Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 स्वर्णरेखा नदी में पांच दिन पहले डूबे बारिडीह के दोनों युवको का अब तक पता नहीं, NDRF की टीम तलाश में जुटी .....
 

9/29/2026 5:28:30 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamsedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती स्थित जिला स्कूल घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार देर रात तेज बहाव और जलस्तर बढ़े होने के कारण दो युवक बहकर लापता हो गए,लापता युवक की पहचान अमित सिंह (बारीडीह मीरा पथ निवासी) और अमित उर्फ बिट्टू (जिला स्कूल के पास रहने वाले) के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं की  तीन युवक विक्की, बिट्टू और अमित नदी में मछली पकड़ने गए थे।जहाँ तेज बहाव और जलस्तर बढ़े होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जबकि तीसरा युवक विक्की तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, जबकि दोनों तेज धारा में बह गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम खोजबीन किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगा। प्रसासन से हमलोगो को किसी तरह की सहयोग नहीं मील रही हैं, हमलोग चाहते हैं की  प्रसासन के लोग हमलोग को मदद करें।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट