Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गिरिडीह के बंदरकुप्पी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; कार समेत हथियार और सामान बरामद.....

9/29/2026 5:48:21 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : गिरिडीह के बंदरकुप्पी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीरटांड़ के नावाडीह निवासी सतीश यादव और अनुज कुमार यादव के रूप में हुई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 24 सितंबर की रात रितिक यादव उर्फ बंटी की हत्या के बाद गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद कार, रक्त लगा कॉटन, तीन बांस की लाठियां, पेड़ की डाली और तीन जोड़ी चप्पल बरामद की गई हैं। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है डॉ  बिमल कुमार ने गिरिडीह पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट