Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोन नदी में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार; दो नाव डूबीं.....

9/29/2026 3:35:58 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : सोन नदी में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भोजपुर पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा/फरहंगपुर के पास 28 सितंबर की देर रात हुई छापेमारी में अवैध बालू खनन कर रहे  23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, कोईलवर और खनिज विकास पदाधिकारी, भोजपुर के नेतृत्व में सोन नदी में छापेमारी की गई। इस दौरान पांच बड़े नावों पर सक्शन पाइप के जरिए बालू का खनन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 23 लोगों को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही पांच नावों में से **दो नाव जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी भरने से नदी में डूब गईं। वहीं, बची तीन नावों पर करीब 3100 सीएफटी अवैध बालू लदा मिला। इसमें दो नावों पर 1500-1500 सीएफटी और तीसरी नाव पर करीब 100 सीएफटी बालू पाया गया।
पुलिस ने तीनों नावों को जब्त कर सोन नदी के गौरैया घाट पर सशस्त्र बल की निगरानी में रखा है। जब्ती सूची तैयार कर नावों को चांदी थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
 
23 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी
 
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी 23 आरोपियों के खिलाफ बिहार खनिज नियमावली के प्रावधानों और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चांदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में सारण, भोजपुर, सिवान और गोपालगंज जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
मुख्य बातें:
* सोन नदी में देर रात छापेमारी
* 23 लोग गिरफ्तार
* पांच नावों से हो रहा था अवैध बालू खनन
* दो नाव नदी में डूबीं
* तीन नावों से 3100 सीएफटी बालू बरामद
* खनन और पर्यावरण कानून के तहत केस दर्ज
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# गिरिडीह के बंदरकुप्पी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; कार समेत हथियार और सामान बरामद.....
#
 स्वर्णरेखा नदी में पांच दिन पहले डूबे बारिडीह के दोनों युवको का अब तक पता नहीं, NDRF की टीम तलाश में जुटी .....
 

# टुंडी में हाथियों का कहर, पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला; वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दहशत में ग्रामीण.....
# बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग में बड़ा खुलासा, चार साजिशकर्ता रायपुर से गिरफ्तार....
#  लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !