Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भू-धसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, बीसीसीएल पर लगाया गंभीर आरोप, आंदोलनकारियों ने कहा....

10/1/2026 3:06:24 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भू-धसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ जन आंदोलन किया गया। गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मोर्चा के संयोजक मंडली सदस्य राजीव रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने बीसीसीएल पर कतरास के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास की जनता को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कतरास में लगातार भू-धसान और अवैध उत्खनन की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन बीसीसीएल, सीआईएसएफ, डीजीएमएस और जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।राजीव रंजन ने कहा कि कतरास के लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाकर केंद्र सरकार के सामने भी अपनी आवाज रखी जाएगी।

कोयलांचल लाइव डेस्क